Skip to content
  • Home
  • Blogs
  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Term & Conditions

SUCCESS motivation

SUCCESS Step by step

  • Home
  • Blogs
  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Term & Conditions
Menu

सफलता के लिए बहाने बनाना छोड़ दो | Quit making excuses for success

by rockingrohan523@gmail.comPosted on June 22, 2020December 11, 2024

बहाने छोड़ दो

सफलता के लिए बहाने बनाना छोड़ दो

सफलता के लिए सबसे बड़ी बाधा है, “बहाने बनाना”। बहाने हम क्यों बनाते है? बहाने बनाने के आदत से होने वाले नुकसान क्या है ? बहाने बनाना क्यों छोड़ना चाहिए ? बहाने बनाना कैसे छोड़ दे? इसके बारे मे सफलता के लिए बहाने बनाना छोड़ दो – Quit making excuses for success इस ब्लॉक में सविस्तर में जानेंगे।

 

  • प्रस्तावना – PREFACE
  • हम बहाने क्यों बनाते है? – WHY DO WE MAKE EXCUSES?
  • बहानो से होने वाले नुकसान क्या है?- WHAT ARE THE LOSSES FROM EXCUSES?
  • बहानो को जीवन से कैसे दूर करे? – HOW TO REMOVE EXCUSES FOR LIFE?

 

प्रस्तावना | PREFACE

अगर किसी काम को हमें नहीं करना है , तो हम बहाने देते है। काम में मन नहीं लगता इसलिए उस काम को “बाद में करूँगा “ करके टाल देते है। कामो को आगे ढकलने के लिए , काम नहीं करने के लिए और जिस काम में मन नहीं लगता ऐसे सभी कामो के लिए हम जो कारण  खोजते है।  उसे ही बहाने देना कहते है।

 

हम बहाने क्यों बनाते है ? | WHY DO WE MAKE EXCUSES ?

  • लोग बहाने बनाते है, क्योकि अपने सुविधा क्षेत्र (Comfort zone ) से बाहर नहीं निकलना चाहते।
  • लोग बहाने बनाते है, क्योकि उन्हें आराम पसंद है या फिर आराम करने की आदत होने के वजह से उस आराम को छोड़ना नहीं चाहते।
  • लोग बहाने बनाते है, क्योकि उन्हें सफलता हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम (hard work) नहीं करना है। उन्हें सफलता बिना कठिन परिश्रम और आराम करके चाहिए।
  • हम ने जो लक्ष्य चुना है, उसमे रूचि (interest) नहीं होती है। इसलिए हमारा मन कोई न कोई बहाना ढूंड लेता है।
  • हमारे मन के अंदर कुछ ना कुछ डर होने के कारण हम बहाने बनाते है।
  • हमारे लक्ष्य के महत्व (importance) को हम नहीं समझते इसलिए हमारा बहाना हमारे ऊपर हावी हो जाता है।
  • बहाने बनाने मे एक अलग मज़ा रहता है और हमारा दिमाग मज़े के पीछे भागता है।
  • सफलता के लिए हमारे अंदर बदलाव की तीव्र इच्छा नहीं होती। इसलिए हम बहाने बनाते है।
  • सबसे महत्वपूर्ण लोग इसलिए बहाने बनाते है,  क्योकि उन्हें बहाने बनाने की आदत हो गई है।

जरा सोचिए, अगर ऐसे ही हम बहाने बनाते रहेंगे तो हमे उसकी आदत पड़ जाती है। और यह बहाने बनाने की आदत हमेशा आपको जीवन के हर कदम पे पीछे खींचती रहेगी। कभी भी आपको सफल होने नहीं देगी।

 

बहानो से होने वाले नुकसान क्या है? | WHAT ARE THE LOSSES FROM EXCUSES?

  • बहुत सारे असफल लोग बहाने देते मिलेंगे। लेकिन उनको पता ही नहीं बहनो से उनका कितना बड़ा नुकसान हो रहा है। इसे ध्यान से समझना, हम जब दुसरो को बहाने देते है, तो हम खुद को ही सफल होने से रोक रहे होते है। अपने दिमाग को अपने खुद की प्रगति पर काम करने से रोक रहे होते है। हम अपने दिमाग को निष्क्रिय बनाते है। हम दिमाग को ऐसा प्रशिंक्षण (training) देते है ,के वह हमारे खिलाफ काम करे।
  • जितने ज्यादा हम बहाने देंगे, उतने ही हमारे मन को खुद के खिलाफ काम करने को मजबूर कर देते है। इसका परिणाम यह होगा की ,आप अपने ही कामो से दूर भागोगे, जिम्मेदारी से दूर भागोगे। काम में मन नहीं लगेगा। जीवन में उत्साह कम होगा। जीवन में सही निर्णय लेने में देर हो जाएगी और फिर आप सोचोगे की, यह सब मेरे साथ ही क्यो हो रहा है। यह सब आपके साथ इसलिए हो रहा है क्योंकी, आपने ही बहाने दे-दे कर अपने मन और दिमाग को कुछ नहीं करने की आदत डाली है।

 

बहानो को जीवन से कैसे दूर करे? | HOW TO REMOVE EXCUSES FOR LIFE?

  • हमें स्वीकार करना पड़ेगा, आज तक मुझे सफलता नहीं मिली।  वह मेरे लापरवाही , कामचोरी और आलस्य की वजह से है। और यह दुनिया का सबसे बड़ा मानसिक रोग है।
  • इस रोग को ठीक करने के लिए मुझे खुद को बदलना पड़ेगा। मुझे मेरे खुद के ऊपर दया करना छोड़ देना होगा, खुद के प्रति कठिन होना पड़ेगा। क्योकि अभी हम खुद के प्रति कठीन नहीं हुवे तो बाद में अपना जीवन कठिन हो जायेगा।
  • सबसे पहले सफलता के लिए हमारा लक्ष्य क्या होना चाहिए? और उस लक्ष्य के पीछे आपका स्पष्ट उद्देश्य क्या है? यह निर्धारित करना है। लक्ष्य कैसा होना चाहिए ? उसके लिए मैंने “सफलता कैसे हासिल करे?” इस ब्लॉग में सविस्तार में लिखा है।
  • लक्ष्य निर्धारित करने के बाद लक्ष्य हासिल करने के लिए योजना बनाए। योजना कैसे तैयार की जाती है? उस बारे मे “सफलता के लिए योजना का महत्त्व” यह ब्लॉग मे लिखा है। जिससे आपको आपके लक्ष्य तक पहुँचने मे दिशा मिल जाएगी।
  • आपका लक्ष्य क्या है ? आप उस लक्ष्य को क्यों हासिल करना चाहते हो? और उस लक्ष्य तक कैसे पहुंचोगे? यह सब सवालों के जवाब आप के पास होने के वजह से आप अपने जीवन में जरूर सफल होंगे यह आत्मविश्वास (confidence) आपके अंदर आ जायेगा।
  • सुरुवाती दिनों में आपका मन आपके विरुद्ध काम करेगा, आपके लक्ष्य से दूर भागने की कोशीश करेगा। उसके लिए आपको इंटरनेट पर मोटीवेटिशनल वीडियो और मोटिवेशनल किताबे पढ़ के मन और दिमाग को प्रशिक्षण (training) देना है। जिससे आपका दिमाग और मन आपके लिए काम करे, आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचने में मदत करे। इसीलिए आज से ही बहाने बनाना छोड़ दो ।
  • जिस तरह बहाने बनाने मे एक अलग मज़ा रहता है। अगर उस मज़े से ज्यादा मज़े देने वाला लक्ष्य आप बनाते हो तो बहाना बनाना दूर की बात है। आप हमेशा उत्साहित रहोगे। इसलिए जिस काम मे आपकी रूचि (interest) होती है, उसी के सबंधित लक्ष्य का होना बेहतर होता है। हालांकि, सबके जीवन की अलग – अलग परिस्थिति के अनुसार यह जरुरी नहीं है, लेकिन हो तो सफलता जल्द मिल सकती है।
  • आपका लक्ष्य आपके रूचि (interest) के अनुसार नहीं है, तो उसे किसी तरह से दिलचस्प ( interesting ) बनाओ। जिससे आपको वह करने मे मज़ा आये। क्योकि हमारा दिमाग मज़े के पीछे भागता है।
  • सफलता के लिए हमारे जीवन मे कुछ बदलाव करने की आवश्यकता होती है। इसलिए अपने लक्ष्य को किसी भावना के साथ जोड़ दो जिससे आपकी सफलता पाने की इच्छा तीव्र हो जाएगी।
  • लक्ष्य को तय करने के बाद हम उस पर काम करना सुरु नहीं करते क्योकि हमारे मन के अंदर डर होता है। इसलिए आपके लक्ष्य के सबंधित क्षेत्र मे जो सफल व्यक्ति है उसकी इंटरव्यू देखो, उससे संबधित पुस्तकें पढ़ो, अपने ज्ञान (knowledge) को बढ़ाओ। जिससे आपका डर काफी हद तक काम हो जायेगा और लक्ष्य को पाने के लिए उत्साहित रहोगे।
  • जिस क्षेत्र में आप सफल होना चाहते है। उस क्षेत्र के दूसरे लोगों के संपर्क (contact) मे रहो, जो आपसे आगे निकल गये है। यह बात आपको चैन से बैठने नहीं देगी।
  • अपने लक्ष्य हासिल नहीं होने के नुकसान और लक्ष्य हासिल होने के फायदे के बारे मे हो सके उतना ज्यादा लिखो। जिससे आपके दिमाग को लक्ष्य का महत्व (importance) समझ आता है। इससे आप बहाने बनाना छोड़ दो गे।

मेरे प्यारे दोस्तों , इस दुनिया में ऐसे कितने लोगों के उदाहरण है। जो कठिन से कठिन परिस्थिति , विपरीत परिस्थिति होने के बावजूद वो सफल हुवे है? भारत में भी ऐसे अगणित लोगों के उदहारण है, जिन्होंने कठीन और विपरीत परिस्थिति का सामना करके आज सफल हुवे है। एक बात का जरूर ध्यान रखना। सफल होने के लिए परिस्थिति को नहीं , मनस्थिति को बदलने की जरुरत होती है। एक बार आपने अपनी मनस्थिति बदली,तो परिस्थिति अपने आप बदल जाएगी।

आपको सफलता के लिए बहाने बनाना छोड़ दो यह ब्लॉग अच्छा लगा तो जरूर शेयर (share) करना।

सफलता के लिए सच में ध्यान (meditation) जरुरी है। सफलता के लिए ध्यान कितना फायदेमंद साबित होगा ? इस के बारे में अगले ब्लॉक में सविस्तर मे जानेंगे।

लाखो लोगो के जीवन बदलने वाली किताबे पाने के लिए बुक नाम पर टैप कीजिए –

१)  डीप वर्क – हिंदी 

 Deep Work – English 

२)  सबसे मुश्किल काम सबसे पहले – हिंदी 

      Eat That Frog! – English 

३) आत्म – अनुशासन की शक्ति ( बहाने बनाना छोड़ दे )

 

सौजन्य - संदीप माहेश्वरी (you tube)

BEST POST

 

  • सफलता के लिए संकल्प  – DETERMINATION FOR  SUCCESS

  • सफलता कैसे हासिल करे? – HOW TO BE SUCCEED?

  • दिमाग को समझो – UNDERSTAND THE MIND 

  • खेल में कामयाबी – SPORTS SUCCESS 

  • डर का सामना कैसे करे ? – How to face fear? 

  • सफलता के लिए योजना का महत्त्व – Importance of planing for success

  • सफलता के लिए ध्यान जरुरी है।-MEDITATION IS NECESSARY FOR SUCCESS

  • समय सद्पयोग का महत्त्व – IMPORTANCE OF TIME UTILIZATION

  • सफलता के लिए आत्म-अनुशासन  –  SELF DISCIPLINE FOR SUCCESS

  • इच्छाशक्ति का महत्व – IMPORTANCE OF WILLPOWER

  • सफल लोगों के विचार – THOUGHTS OF SUCCESSFUL PEOPLE

 

Spread the love
Posted in MotivationalTagged best thoughts in hindi for students, don't give excuses in hindi, don't make excuses in hindi, excuses in hindi, excuses in hindi meaning, golden thoughts of life in hindi, good thoughts in hindi, How do I stop making excuses? in hindi, HOW TO REMOVE EXCUSES FOR LIFE? HINDI, key of success in hindi, LOSSES FROM EXCUSES HINDI, motivational thoughts in hindi, motivational thoughts in hindi for students, no excuses in hindi, no more excuses in hindi, no more excuses meaning in hindi, Quit making excuses in hindi, stop making excuses in hindi, thoughts on success in hindi, कोई और बहाना नहीं, बहाने, बहाने बनाना कैसे छोड़े ?, बहाने बनाना छोड़ दे।, बहाने बनाना बंद करो, बहाने मत दो, बहाने मत बनाओ, बहानो को जीवन से कैसे दूर करे?, बहानो से होने वाले नुकसान

Post navigation

सफलता के लिए योजना का महत्त्व | Importance of planning for success
सफलता के लिए ध्यान जरुरी|MEDITATION IS NECESSARY FOR SUCCESS

Related Post

  • ज्ञान की परिभाषा ज्ञान की परिभाषा: एक गहन अवलोकन
  • सक्सेसफुल सक्सेसफुल कैसे बने: सफलता की मंत्र
  • मानव जीवन का महत्व मोटिवेशन क्या है ?
  • पढ़ाई में मन को एकाग्र कैसे करें पढ़ाई में मन को एकाग्र कैसे करें
  • ओवरथिंकिंग के लक्षण woman covering her face with blanket ओवरथिंकिंग के लक्षण: पहचानें और समझें
  • अभिप्रेरणा का महत्व two person standing on gray tile paving अभिप्रेरणा का महत्व

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SUCCESS motivation Copyright © 2025 • Theme by OpenSumo
  • Home
  • Blogs
  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Term & Conditions