Skip to content
  • Home
  • Blogs
  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Term & Conditions

SUCCESS motivation

SUCCESS Step by step

  • Home
  • Blogs
  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Term & Conditions
Menu

इच्छाशक्ति का महत्व | IMPORTANCE OF WILLPOWER

by rockingrohan523@gmail.comPosted on August 8, 2020December 11, 2024

इच्छाशक्ति

इच्छाशक्ति का महत्व

इच्छाशक्ति क्या है? इच्छाशक्ति का मतलब क्या है ? इच्छा शक्ति के फायदे क्या – क्या है ? और सफलता के लिए क्या सच मे इच्छाशक्ति को समझना बहुत जरूरी है? तो चलिए, “इच्छाशक्ति का महत्व” इस ब्लॉग मे सविस्तर मे जानते है।

 

  • इच्छाशक्ति का अर्थ  क्या है ?
  • इच्छाशक्ति क्या है?
  • हमारी इच्छा शक्ति कमजोर क्यों है?
  • इच्छाशक्ति कैसे मजबूत करे?
  • निष्कर्ष 

इच्छाशक्ति का अर्थ क्या है ? | willpower meaning in hindi

“लक्ष्य को हासिल करने के लिए मन को लक्ष्य के अनुकूल करने की शक्ति को इच्छाशक्ति कहते है।” हमे मन को समझना होगा। (“दिमाग को समझो ” इस ब्लॉग मे मन के बारे मे सविस्तार वर्णन किया है।) यह मन ही है, जो हमे इधर – उधर भटका रहा है। इस मन को ऐसा बनाओ की वह हमे अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मदत करे। इच्छाशक्ति का अर्थ समझने के बाद वास्तव मे इच्छाशक्ति क्या है ? यह समझते है।

 

इच्छाशक्ति क्या है? | what is willpower?

हम सब इच्छाशक्ति के महत्व को समझते है। लेकिन अधिकतर लोगो ने इसके गहराई तक सोचने की कोशिश नहीं की है। हम इस इच्छाशक्ति को समज ने के लिए एक उदाहरण लेते है। समझो ,आपको वजन कम करना है। इसलिए आपने व्यायाम और  डाईटिंग सुरु करने का संकल्प किया।

अब आपके दोस्त ने आपको पिज़्ज़ा ऑफर किया। पिज़्ज़ा आपको बहुत पसंद भी है और फ्री मे मिल रहा है। तो अब क्या करोगे ? अगर आप मन की सुनेंगे  , “एक बार खाने से कुछ नहीं होता ” यह सोचकर आप यम्मी पिज़्ज़ा खाने के लिए “हाँ ” कहेंगे। तो आपकी इच्छाशक्ति बहुत कमजोर है। और आप “नहीं” कहेंगे तो आपकी इच्छाशक्ति अच्छी है। लेकिन, कितनी अच्छी है?

यह जानने के लिए आपका दूसरा संकल्प व्यायाम का उदाहरण से समझ लेते है। वजन कम करने के लिए आपने रोज १ घंटा व्यायाम करने का समय निर्धारित किया। अब आपकी इच्छाशक्ति अच्छी है। लेकिन एक हफ्ते बाद आपका मन उस व्यायाम के दर्द से दूर भागने की कोशिश करेगा। इसके लिए आपको बहाने देगा। इससे से आपकी इच्छाशक्ति कमज़ोर होगी और आप १५ दिनों के अंदर व्यायाम करना छोड़ दोगे।

इसलिए मन की बात को सुनना नहीं है और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके अगर आप लगातार व्यायाम करके तय किया हुवा वजन कम करते है। तो आपकी इच्छाशक्ति बहुत अच्छी है। हमारी इच्छाशक्ति कमज़ोर क्यों है ? इनके कारणों को समझते है।

 

हमारी इच्छा शक्ति कमजोर क्यों है? | why is our willpower weak?

  • जीवन मे महत्वकांक्षा (AMBITION ) का नहीं होना। इच्छाशक्ति कमज़ोर करता है।
  • लक्ष्य के पीछे स्पष्ट उद्देश्य नहीं होने के कारन इच्छाशक्ति पूरी तरह से कार्यान्वित नहीं होती।
  • लक्ष्य को कैसे हासिल किया जाए ? इसका कोई स्पष्ट मार्ग और योजना नहीं होने के कारन हमारी इच्छाशक्ति कमजोर रहती है।
  • जीवन में आत्म – अनुशासन , आत्म – संयम नहीं होने के कारन हमारी इच्छाशक्ति कमजोर होती है।
  • लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के आलावा अन्य चीजों को महत्व देना। उदा- नींद ,आराम ,सुविधा क्षेत्र (COMFORT ZONE) और सोशल मिडिया इत्यादि को हद से ज्यादा महत्त्व देना।
  • हमेशा मन की सुनना भी हमारी इच्छाशक्ति कमजोर करता है।
  • जब कोई काम आप पूरा नहीं करते या फिर कोई संकल्प पूर्ण नहीं करते तब आपकी इच्छशक्ति कम होती है। मतलब जब – जब तय किया हुवा कार्य पूर्ण नहीं करते तब – तब आपकी इच्छाशक्ति कमजोर होती है।

कुछ लोगों के छोटे – छोटे तय किये हुवे कार्य भी पूर्ण नहीं होते। ऐसे लोगों की इच्छाशक्ति बहुत कमजोर होती है। लेकिन डर ने की कोई बात नहीं है, हम बहुत हि आसान तरीको के साथ हमारी इच्छाशक्ति को बढ़ा सकते है।और सफलता हासिल करने के लिए इच्छाशक्ति को मजबूत करना जरुरी है।

इच्छा शक्ति कैसे बढ़ाएं? | how to increase willpower?

इच्छाशक्ति को मजबूत करने के लिए बहुत ही आसान और सरल तरीके है। इन तरीकों को अपनाने के बाद आप अपनी इच्छाशक्ति को आसानी से बढ़ा सकते है। तो चलो जानते है ,इच्छाशक्ति बढ़ाने के उपाय और तरीके –

  • हमने जो लक्ष्य तय किया है। अगर वह पूरा नहीं हुवा या फिर कोई भी लक्ष्य हमारे जीवन मे नहीं होने के कारन भविष्य में उससे होनेवाले नुकसान के बारे मे सोचिए और उसे कागज़ या अपने डायरी मे लिखिए।
  • हमने तय किया हुवा लक्ष्य हासिल होने के बाद हमारे जीवन मे कौन – कौन से सकारात्मक बदलाव होंगे? हमारा भविष्य कैसा होगा? इसके बारे मे ध्यान से सोचिये और कागज़ पर लिखिए।
  • हमने तय किया हुवा लक्ष्य को कैसे हासिल करे? इसके बारे मे सोचिए। उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए योजना बनाइए। (लक्ष्य को हासिल करने के लिए योजना कैसे बनाई जाती है। उसके बारे मे “सफलता के लिए योजना का महत्व” इस ब्लॉग में सविस्तर में दिया है।)
  • लक्ष्य हासिल नहीं होगा तो हमारा कितना नुकसान होगा। अगर आप उस नुकसान के लिए तैयार हो, तो अपनी गलतिया को सुधार के लक्ष्य को दुबारा हासिल करने के लिए दूसरा मार्ग के लिए तैयार होना।
  • इच्छाशक्ति को मजबूत करने लिए हमे किसी भावना (feeling) का सहारा लेना पड़ेगा। मतलब हमारी इच्छाशक्ति को अच्छी भावना के साथ जोड़ना होगा।
  • आप जितने अधिक महत्वकाक्षी होंगे उतनी ही आपकी अधिक इच्छाशक्ति होगी।
  • लक्ष्य के पीछे स्पष्ट उद्देश्य होना चाहिए। लक्ष्य को हम क्यू हासिल करना चाहते है? इसकी स्पष्टता होने के कारण हमारी इच्छशक्ति, लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमे प्रोत्साहित कराती है।
  • इच्छाशक्ति हमारे आत्म – अनुशासन पर निर्भर करती है। हमारा आत्म – अनुशासन जितना अच्छा होगा, उतनी ही हमारी इच्छाशक्ति मजबूत होगी।(आत्म – अनुशासन को कैसे हमारे जीवन मे उतारे ? इसको “सफलता के लिए आत्म – अनुशासन” इस ब्लॉग मे सविस्तर मे लिखा है ।)
  • इसको ध्यान से समझना, मन को ज्यादातर हमें शत्रु समझना चाहिए। हमे मन का मित्र नहीं होना है बल्कि मन को हमारा मित्र बनाना है। जिससे वो हमे हमारा लक्ष्य हासिल करने के लिए हमारी मदत करे।
  • इच्छाशक्ति मजबूत करने का सबसे प्रभावशाली उपाय यह है की ,रोज कम से कम १० मिनिट ध्यान करना और उससे ज्यादा कर सकते है, तो बहुत बढ़िया होगा। ध्यान करना, इच्छाशक्ति को बढ़ाने की अच्छी प्रैक्टिस है।(ध्यान से होनेवाले फायदे जानने के लिए “सफलता के  ध्यान जरुरी” इस ब्लॉग में सविस्तर में लिखा है।)
  • खुद को उत्साहित (MOTIVATE) रखने के लिए इंटेरनेट पर सफल लोगो की जीवनी (BIOGRAPHY) के वीडियो देखे, और  प्रेरक पुस्तके (MOTIVATIONAL BOOK)  पढ़े।

ऊपर दिए गए सभी बिन्दीओ (point ) के जवाब अपनी डायरी मे लिखना। और उस पर एकांत में चिंतन करना और जब लक्ष्य को हासिल करने की सुरुवात करोगे, तो कम से कम हफ्ते मे एक बार इस डायरी को पढ़ना। और  खुद में जो – जो बदलाव होंगे उसको डायरी मे लिखना।

 

निष्कर्ष  | CONCLUSION

दुनिया मे जितने भी सफल व्यक्तिमत्व है। उनके पास मजबूत इच्छाशक्ति थी। इस इच्छाशक्ति ने ही उनको असफल से सफल बनाया है। इच्छाशक्ति के सहारे ऐसे काम हो सकते है, जो अविश्वनीय है। इस दुनिया मे जितने भी अविष्कार हुवे है ,वह सब इच्छाशक्ति मजबूत होने के कारण हुवे है। उदा. बल्प का अविष्कार , रेडिओ का अविष्कार ,टेलीफ़ोन का अविष्कार। …..आप भी इच्छाशक्ति का महत्व समझिए और अपने जीवन मे इच्छाशक्ति के दम पर एक बहुत सफल इंसान बनिए।

आशा करता हूँ , इच्छाशक्ति का ब्लॉग आपको पसंद आया होगा। इस ब्लॉग के बाद  हमे सफल होने के लिए सफल लोगो की सोच क्या है? उनकी आदते क्या है? वो कौनसी चीजों को महत्व देते है? इसके बारे मे ‘सलफ लोगो के विचार’ इस ब्लॉग मे जानेंगे। धन्यवाद।

लाखो लोगो के जीवन बदलने वाली किताबे पाने के लिए बुक नाम पर टैप कीजिए –

१) स्वयं मे विश्वास – हिंदी 

Believe In Yourself – English 

२) आपके अवचेतन मन की शक्ति – हिंदी

    The Power of Your Subconscious Mind – English 

३)एटीट्यूड इज़ एवरीथिंग  (हिंदी ) 

 Attitude Is Everything (English)

 

सौजन्य - संदीप माहेश्वरी (you tube)


BEST POST

  1. सफलता का परिचय  – Introduction of success

  2. सफलता के लिए संकल्प  – DETERMINATION FOR  SUCCESS

  3. सफलता कैसे हासिल करे? – HOW TO BE SUCCEED?

  4. दिमाग को समझो – UNDERSTAND THE MIND 

  5. खेल में कामयाबी – SPORTS SUCCESS 

  6. डर का सामना कैसे करे ? – How to face fear? 

  7. सफलता के लिए योजना का महत्त्व – Importance of planing for success

  8. सफलता के लिए बहाने बनाना छोड़ दो। – Quit making excuses for success 

  9. सफलता के लिए ध्यान जरुरी है।-MEDITATION IS NECESSARY FOR SUCCESS

  10. समय सद्पयोग का महत्त्व – IMPORTANCE OF TIME UTILIZATION

  11. सफलता के लिए आत्म-अनुशासन  –  SELF DISCIPLINE FOR SUCCESS

  12. सफल लोगों के विचार – THOUGHTS OF SUCCESSFUL PEOPLE

  13. ओवरथिंकिंग से कैसे बचे ? | How To Stop Overthinking In Hindi

 

Spread the love
Posted in MotivationalTagged definition of willpower in hindi, essay on willpower in hindi, how to improve willpower in hindi, how to increase willpower in hindi, speech on willpower in hindi, what is willpower in hindi, WHAT IS WILLPOWER?, will power motivation in hindi, willpower, willpower called in hindi, willpower in hindi, willpower meaning in hindi, willpower story in hindi, willpower thoughts in hindi, इच्छा शक्ति, इच्छा शक्ति के फायदे, इच्छा शक्ति मंत्र, इच्छाशक्ति, इच्छाशक्ति का अर्थ, इच्छाशक्ति का कमाल, इच्छाशक्ति का मतलब, इच्छाशक्ति की जानकारी, इच्छाशक्ति के बारे में बताओ, इच्छाशक्ति कैसे मजबूत करे?, इच्छाशक्ति क्या है?, इच्छाशक्ति पर निबंध, इच्छाशक्ति पर भाषण, इच्छाशक्ति पर विचार, दृढ़ इच्छाशक्ति

Post navigation

सफलता के लिए आत्म-अनुशासन | SELF DISCIPLINE FOR SUCCESS
सफल लोगों के विचार | THOUGHTS OF SUCCESSFUL PEOPLE

Related Post

  • खेल खेल पर निबंध
  • अच्छे विद्यार्थी के गुण अच्छे विद्यार्थी के गुण पर निबंध
  • सफल लोगों की अच्छी आदतें don't give up. You are not alone, you matter signage on metal fence सफल लोगों की अच्छी आदतें
  • जीवन में उन्नति के उपाय जीवन में उन्नति के उपाय
  • कामयाबी का रहस्य कामयाबी का रहस्य
  • शरीर को स्वस्थ कैसे रखें man in black crew neck t-shirt holding red plastic ring शरीर को स्वस्थ कैसे रखें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SUCCESS motivation Copyright © 2025 • Theme by OpenSumo
  • Home
  • Blogs
  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Term & Conditions