Hamesha Motivate Kaise Rahe | हमेशा मोटीवेट कैसे रहे?

मोटिवेशन की सच्चाई क्या है?, गलत मोटिवेशन के नुकसान क्या है?, मोटिवेशन का सही तरीका क्या होना चाहिए?, मोटिवेशन का मतलब क्या है?, मोटिवेशन जरुरत कब होती है? और हमेशा मोटीवेट कैसे रहे? इसके बारे मे “हमेशा मोटीवेट कैसे रहे?” इस ब्लॉग मे सविस्तार जानने की कोशिश करेंगे।

हमेशा मोटीवेट रहे | How to Stay Motivated

मोटिवेशन का मतलब क्या होता है?| Motivation Meaning In Hindi

मोटिवेशन या अभिप्रेरणा का मतलब है, अपने लक्ष्य को प्रबल करना या किसी इच्छा को ओर बढ़ाना। जिससे हम अपने काम या लक्ष्य के मार्ग पर गति प्राप्त कर सके।

अगर ध्यान से समझने की कोशिश करेंगे तो, मोटिवेशन एक प्रकार का लालच है। हम खुद को ही अपने सपनो का लालज देकर खुद को आगे बढ़ाने की कोशिश करते है।

 

मोटिवेशन का सही तरीका क्या होना चाहिए? | Right Way Of Motivation

जीवन में सफल होने के लिए समय लगता है, तुरन्त हमे सफलता नहीं मिलती। लेकिन तुरन्त सफलता मिलने की चाहत लोगों को फ़सा देती है। इसलिए मोटिवेशन का सही तरीका जानना जरुरी है। इसे हम उदाहरण के साथ समझते है।

समझो, आप किराए के मकान मे रहते है। आपको खुद का घर होना चाहिए, यह चाहत आपके मन मे जागृत होती है। फिर आप खुद का घर होने के फायदे मन को समझाते है। और आप अपना खुद का घर लेने का लक्ष्य बनाते है। घर खरीदने के लिए पैसों की जरुरत होती है, जो आप के पास पर्याप्त नहीं है। इसमें आप पैसे कमाने के लिए आप मोटिवेशन का उपयोग करेंगे।

आपको ज्यादा काम करना पड़ेगा, ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।  इस मेहनत करने के पीछे जो मोटिव है, उसे मोटिवेशन कहते है और आपको इस बात का एहसास है की , इस मे समय लगेगा। यही मोटिवेशन का सही तरीका है। लेकिन, कुछ लोग खुद को इस तरह से मोटीवेट करते है की, उनको सब कुछ तुरन्त चाहिए। यह उनकी लालच उनको फसा देती है।

 

गलत मोटिवेशन के नुकसान | Disadvantages Of Wrong Motivation

लोगों मे संयम (patience) नहीं होने के कारण मोटिवेशन को गलत तरीके से अपनाते है। वह लोग जल्दबाजी मे गलत रास्ते पर चलने लगते है। और अपना खुद का नुकसान करते है।

  1. ऐसे लोग अपने सपनो को पूरा करने के लालच मे सही ओर गलत के फरक को नहीं समझते।
  2. यह लोगों को सही ओर गलत के बीच का अंतर की समझ नहीं होने के कारण गैरकानूनी काम कर देते है।
  3. यह जो जल्दी से सपना पूरा होने का लालच के कारण दूसरे लोग इसका फायदा उठा सकते है।
  4. जल्दी से अपने सपने पूरा करने के चक्कर मे आप दूसरों के नियत्रण मे जा सकते है।

इसलिए आपको जागृत होना होगा। सही और गलत रास्तों के बिच का अंतर समझना होगा। लक्ष्य के अनुसार संयम (patience) रखना होगा और लक्ष्य को कितना पर्याप्त समय देना पड़ेगा, यह निश्चित करना होगा। मोटिवेशन का सही तरीके से उपयोग करना होगा।

 

मोटिवेशन की जरुरत कब होती है? | When Is Motivation Needed?

  1. जीवन में हर कोई आगे बढ़ना चाहता है। हर कोई अपने सपनो को पूरा करना चाहता है। उन सपनो को पूरा करने के लिए लक्ष्य को निश्चित किया जाता है। तय किये गए लक्ष्य तक गति से पहुँचने के लिए मोटिवेशन की जरुरत होती है।
  2. कभी – कभी लक्ष्य हासिल करने के लिए हम प्रयास करते रहते है। लेकिन कोई नतीजा (result) नहीं मिलने के कारण हम जब निराश होते है तब हमे मोटिवेशन की ज्यादा जरुरत होती है।
  3. लक्ष्य को हासिल करने के लिए वही – वही काम रोज करना पड़ता है। जिससे हम ऊब जाते है और काम करने का मन नहीं करता तब हमे मोटिवेशन जरुरत होती है।
  4. अपने सपनो को पूरा करने के लिए जो लक्ष्य बनाया है। वह कुछ दिनों के प्रयासों के बाद कठिन लगाने लगता है। तब मोटिवेशन की जरुरत होती है।
  5. लक्ष्य के राह पर कभी भी हार न मानने की रवैया को बढ़ाने के लिए मोटिवेशन की जरुरत होती है।

 

मोटिवेशन की सच्चाई क्या है? | Truth Of Motivation?

अपने सपने पुरे करने के लिए जो लक्ष्य तय किया है। उसे हासिल करने के राह पर हम रिझल्ट नहीं आने के कारण निराश होते है। रोज – रोज वही काम करने से ऊब जाते है इसलिए हमे मोटिवेशन की जरुरत पड़ती है। ऐसा क्यू होता है ? इसके पीछे की सच्चाई क्या है ?

मोटिवेशन के पीछे का सच यह है की, अगर किसी काम मे हमारी रूचि (Intrest) नहीं है ऐसा काम हम करते है, या जिस काम मे हमारी रूचि (Intrest) नहीं है ऐसा लक्ष्य हम बनाते है। इसी वजह से हमे मोटिवेशन की जरुरत चाहिए ही चाहिए। इसका मतलब बिना रूचि वाले काम हमे हमारा लक्ष्य पूरा करने के लिए करने पड़े तो मोटिवेशन जरुरी हो जाता है।

इसलिए लक्ष्य का चुनाव हमारे रूचि के अनुसार होना चाहिए। अगर हमारी किसी काम रूचि हो , तो हमे किसी भी मोटिवेशन की जरुरत नहीं है। क्योंकि उस काम मे रूचि होने के कारण हम उसे आनंद और उत्साह से करते है। और कितना भी काम करे मेहनत का अहसास नहीं होता। हम उस काम कयने के लिए हमेशा मोटिवेटेड (Motivated) रहते है।

इसके उल्टा हमारा काम या लक्ष्य हमारे रूचि के अनुसार नहीं होता ,तो बहुत मेहनत का एहसास होता है। हम जल्दी थक जाते है और सहज रूप से हमे मोटिवेशन की आवश्यकता पड़ती है। लक्ष्य के चुनाव के अनुसार “सफलता कैसे हासिल करे ?” इस ब्लॉक में सविस्तार जानकारी दी है।

 

हमेशा मोटीवेट कैसे रहे? | How to Stay Motivated All Time

हम सभी को जीवन मे सफल होना है।  हमारा सबका कोई ना कोई सपना होता है। उस सपने को पूरा करने के लिए लक्ष्य निश्चित करना पड़ता है। लक्ष्य हमारे रूचि (Intrest) के अनुसार हो तो अच्छा है , लेकिन हमारे रूचि (Intrest) अनुसार नहीं होता तो लक्ष्य हासिल होने तक हमे मोटिवेशन की जरुरत होती है। इसलिए हम मोटिवेशन कैसे बढ़ाए ? या खुद को मोटीवेट कैसे करे? जिससे हम लक्ष्य पहुँच सके।

  1. लक्ष्य हासिल करने के बाद आपका क्या – क्या फायदा होगा इसके बारे में सोचना सुरु करो , उसे लिखो और रोज पढ़ो। जिससे आप मे लक्ष्य को हासिल करने की ज्वलंत इच्छा होगी। लेकिन यहा पर आपको जागृत रहना है की, जल्दबाजी में आप गलत रह पर न जाये।
  2. जो लक्ष्य चुना है , उसके ऊपर संशोधन (Research) करना है। जिससे आप को अंदाजा होगा , आप कर सकते हो या नहीं। और उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कितना समय लगेगा।
  3. लक्ष्य सबंधित ज्ञान प्राप्त करना सुरु करे। जैसे – जैसे आपका उस क्षेत्र मे ज्ञान बढ़ेगा, वैसे – वैसे आपका आत्मविश्वास (Self-confidence) बढ़ने लगेगा।
  4. लक्ष्य के क्षेत्र से सबंधित लोगों के इंटरव्यू (Interview) देखो। इसमे आपको कितनी मेहनत करनी पड़ेगी और उस क्षेत्र के समस्याओं के बारे मे जानकारी मिलेगी जिससे आपको उस क्षेत्र में आप की सफलता का अंदाजा होगा।
  5. आप जो लक्ष्य है उस क्षेत्र के मोटिवेशनल वीडियो देखे , मोटिवेशनल की किताबे पढ़े , उस क्षेत्र संबधित व्यक्तिओं की जीवनी (Biography) पढ़े। जिससे आप मोटिवेट रहेंगे।

अभी आप के पास लक्ष्य की पीछे की वजह है। उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कितना समय लगेगा इसका अंदाजा है। उस क्षेत्र मे आनेवाली समस्याओं का अंदाजा है। जिसके लिए आप पहले से तयार रहोगे और उस क्षेत्र मे ज्ञान होने के कारण आप हमेशा मोटिवेटेड (Motivated) रहोगे।

“हमेशा मोटीवेट कैसे रहे?” इस ब्लॉग मे मोटिवेशन की हर संभावनाओं को छुवा है। आशा करता हूँ , इससे आपके जिंदगी में कुछ फायदा होगा।

सौजन्य - संदीप माहेश्वरी (youtube)

लाखो लोगो के जीवन बदलने वाली किताबे पाने के लिए बुक नाम पर टैप कीजिए –

1) Attitude Is Everything (Hindi) 

 Attitude Is Everything (English)

2) Atomic Habits: – Hindi

Atomic Habits:- English

3) The Power Of Habit – Hindi

The Power Of Habit – English

 

 

BEST POST

  1. सफलता के लिए योजना का महत्त्व – Importance of planing for success

  2. सफलता कैसे हासिल करे? – HOW TO BE SUCCEED?

  3. सफलता के लिए बहाने बनाना छोड़ दो। – Quit making excuses for success

  4. डर का सामना कैसे करे ? – How to face fear?

  5. समय सद्पयोग का महत्त्व – IMPORTANCE OF TIME UTILIZATION

  6. सफलता के लिए आत्म-अनुशासन  –  SELF DISCIPLINE FOR SUCCESS

  7. ओवरथिंकिंग से कैसे बचे ? | How To Stop Overthinking In Hindi

 

Spread the love