समय सद्पयोग का महत्त्व | IMPORTANCE OF TIME UTILIZATION

 

समय सद्पयोग का महत्त्व

जीवन मे समय का महत्व हम जानते है। लेकिन, समय का सद्पयोग हम ज्यादा से ज्यादा नहीं करते। हम समय क्यों ख़राब करते है? समय का सद्पयोग ज्यादा से ज्यादा कैसे किया जाए? इसके बारे मे “समय सद्पयोग का महत्त्व” इस ब्लॉक में सविस्तर में जानेंगे।

 

  • प्रस्तावना – PREFACE
  • हम समय को क्यों ख़राब करते है ? – WHY DO WE WASTE TIME?
  • समय के सद्पयोग का महत्त्व क्या है?- WHAT IS THE IMPORTANCE OF TIME UTILIZATION?
  • समय का सद्पयोग कैसे करे ? – HOW TO USE TIME PROPERLY ?

 

 

प्रस्तावना – PREFACE

हम जब सफल लोगों को देखते है, तो मन में ख्याल आता है। काश, मै भी इसकी तरह सफल होता। यह व्यक्ति कितना भाग्यशाली है।  लेकिन हम यह नहीं सोचते, वो आज सफल है। उसके पीछे उसने कितनी मेहनत, कितना कठिन परिश्रम किया होगा ? अपने जीवन में कितना त्याग किया होगा ? बस उसे भाग्यशाली कह दिया। पहले इस सोच को बदलना होगा।

अगर हमे सच मे जीवन मे कुछ करना है, सफल होना है। तो हमे जितने भी सफल लोग है, उन्हें समझना होगा। उन्होंने कौनसी चीजों को महत्त्व दिया, जीवन में कौनसे पहलुओं का ध्यान रखा। उन्होंने अपने जीवन मे कोनसी आदतों को शामिल किया। जिससे वह अपने जीवन मे सफल हुवे। इन सभी को जानना होगा। तो चलिए, उन मे से एक पहलू “समय सद्पयोग का महत्त्व” के बारे मे हम विस्तार मे जानेगे।

 

 

हम समय को क्यों ख़राब करते है ? – WHY DO WE WASTE TIME?

आप माने या न माने इस दुनिया मे बहुतांश लोग जाने – अनजाने समय को ख़राब करते है। उनके कुछ कारणों को समजते है – जिसे हम अनदेखा करते है।

  • हम जीवन मे आराम और नींद को ज्यादा महत्त्व देते है। इसलिए हम समय ख़राब करते है।
  • जब हम सोशल मिडिया (social media) का सही उपयोग नहीं करते तब हम समय ख़राब करते है।
  • हम जब कहते है, ” टाईम – पास कर रहा हु।” तब हम समय ख़राब करते है।
  • जब आप बोअर होते है। तब आप समय ख़राब करते है।
  • हमे जब मालूम ही नहीं हमे आज क्या – क्या करना है। तब हम से समय का सद्पयोग नहीं होता।
  • हम दिन ,हफ्ते ,महीने और सालों की योजना नहीं बनाते तब आप समय का पूरी तरह से सद्पयोग नहीं करते।
  • जीवन मे हद से ज्यादा मनोरंजन को महत्त्व देना।
  • हमे पता ही नहीं ,जीवन मे क्या करना है? तो कैसे हम समय के महत्व को समझेंगे।

सफलता हासिल करने के लिए जो आदते जीवन में उतारनी है और जीवन मे जिन पहलूओं को महत्त्व देना है। इस के अलावा हम अन्य चीजों को अपने जीवन मे ज्यादा महत्व देते है। और आपके लक्ष्य के पीछे स्पष्ट उद्देश्य नहीं होने के कारण लक्ष्य हासिल नहीं होता । इन सभी पहलुओं को अगर हम सुधार लेते है। तो हम समय का सद्पयोग करके जरूर सफल होंगे।

 

 

समय के सद्पयोग का महत्त्व क्या है? – WHAT IS THE IMPORTANCE OF TIME UTILIZATION?

अगर आप किसी को भी समय के सद्पयोग का महत्त्व के बारे में पूछेंगे, तो हर कोई कम से कम पाँच मिनिट आपको भाषण दे सकते है। क्योकि , समय का सद्पयोग करने से ज्यादा समय के बारे में बोलना आसान है। हम सब को “समय का महत्व” के बारे मे पता है। लेकिन, जीवन मे समय के सद्पयोग की आवश्यकता का हमे एहसास ही नहीं है।

इस दुनिया मे जो भी इन्सान सफल हुवा है, उन मे एक बात सामान्य है। उन्होंने जीवन मे समय के सद्पयोग की आवश्यकता को पहचाना, उन्होंने जीवन मे समय के सद्पयोग को महत्व दिया। इसलिए आज वह सफल है।

हमे अपने जीवन मे जब तक सफल नहीं होते तब तक नींद और आराम को कम करना है। और ज्यादा से ज्यादा समय का सद्पयोग करना है।इस दुनिया मे सीखने जैसा बहुत कुछ है। और २१ वी सदी मे इंटरनेट के ज़माने मे सब आसान हो गया है। इंटेरनेट का सही उपयोग करके आप बहुत कुछ सिख सकते है। तो खाली मत बैठो, हमेशा कुछ न कुछ करने की आदत डालो। मन मे पूरी तरह से तय करना की, हमेशा खुद को सुधारने की कोशिश करते रहना है।

 

 

समय का सद्पयोग कैसे करे ? – HOW TO USE TIME PROPERLY ?

  • सबसे पहले हमे दिन की योजना बनानी होगी। और बेहतर होगा की योजना एक दिन पहले रात को बनाई जाए। जिससे आपका दिमाग रात को ही दूसरे दिन के लिए तैयार हो जाता है। सुरुवात मे योजना सरल और आसान होनी चाहिए। जिसे आप वह योजना पुरे दिन मे आसानी से कर सके। और बाद मे योजना का समय धीरे – धीरे बढ़ाना है।
  • सोशल मीडिया का उपयोग आप सोच भी नहीं सकते उतना बुरा भी है और अच्छा भी है। सोशल मीडिया और इंटरनेट का उपयोग लक्ष्य को आसान करने के लिए करना है। लक्ष्य को हासिल करने के लिए जितना हो सके ,उतना अच्छा इंटरनेट का उपयोग करना है। हमे ध्यान रखना होगा ,इंटरनेट और सोशल मिडिया पर अपना समय बर्बाद ना हो।
  • बोर होना ,टाइम पास करना। यह जो मानसिकता है ,उसे पूरी तरह से बदलना है। हमेशा कुछ सिखने का attitude रखना है ,क्योकी नया सिखने के लिए इस दुनिया मे बहुत कुछ है। हमेशा अपने ज्ञान (knowledge) को बढ़ाना है। अपने जीवन मे जो भी करना है ,पुरे दिल से करना है , टाइम पास करने के लिए मत करो। टाइम पास करके समय का अपमान नहीं करना है।
  • जीवन मे सफल होने के लिए स्पष्ट उद्देश्य के साथ लक्ष्य तय करो, उस लक्ष्य के अनुसार लक्ष्य को हासिल करने के लिए निर्धारित समय की योजना तैयार करो। सफल होने के यह सब मार्ग स्पष्ट होने के कारण समय का सदुयोग अपने – आप हो जायेगा। क्योकि आपको मालूम है,आपको कहाँ जाना है।
  • अगर आप जीवन मे सच मे समय का सद्पयोग करना चाहते है ,तो आपको आत्म – अनुशासन (self – discipline) की आदत डालनी होगी। आप की उम्र कुछ भी हो , आप किसी भी क्षेत्र मे काम कर रहे हो। आप चाहे सफल हो या असफल हो।  अगर आप मे सही आत्म – अनुशासन की आदत है।  तो आपके जीवन मे समय के सदुपयोग के साथ -साथ आपका जीवन आसान होता चला जाएगा। आत्म – अनुशासन की आदत से जीवन ओर बेहतर होता है और मन मे आत्मविश्वास बढ़ता है। 

सफलता के लिए आत्म – अनुशासन (self – discipline) की आवश्यकता को मेरे अगले ब्लॉग मे सविस्तर में जानेगे।

सौजन्य - संदीप माहेश्वरी (youtube)

लाखो लोगो के जीवन बदलने वाली किताबे पाने के लिए बुक नाम पर टैप कीजिए –

1)  सबसे मुश्किल काम सबसे पहले – हिंदी 

      Eat That Frog! – English 

२) द वन थिंग – हिंदी 

The One Thing – English 

३) 5 Am  क्लब – हिंदी

The 5 Am Club -English 

 

BEST POST

 

 

 

Spread the love