सफलता के लिए योजना का महत्त्व | Importance of planning for success

 

सफलता के लिए योजना का महत्त्व

योजना क्या है ? सफलता के लिए योजना का उपयोग क्यों करना चाहिए ? योजना का क्या लाभ है ? सफलता के लिए योजना का उपयोग कैसे किया जा सकता है ? इसके बारे मे सफलता के लिए योजना का महत्त्व – Importance of planing for success इस ब्लॉक में सविस्तर में जानेंगे।

 

  • प्रस्तावना – PREFACE
  • योजना क्यों जरुरी है? – WHY IS PLANNING NECESSARY?
  • योजना के लिए कुछ जरुरी मुद्दे क्या है?- WHAT ARE SOME IMPORTANT THINGS FOR PLANNING?
  • योजना कैसे बनाए? – HOW TO PLAN?
  • योजना की तालिका कैसे बनाए?- HOW TO MAKE A PLAN TABLE?
  • योजना तालिका का उपयोग कैसे करे? – HOW TO USE THE TABLE FOR PLANNING?
  • योजना तालिका के फायदे क्या है? – WHAT ARE THE ADVANTAGES OF THE PLANNING TABLE?

 

प्रस्तावना – PREFACE

हर किसी को जीवन में सफल होना है। लेकिन सफल होने के लिए योजना बहुत महत्त्वपूर्ण है, इसका एहसास बहुत कम लोगो को है। देखा जाये तो , अगर हमें अपने जीवन में किसी भी प्रकार का कार्य करना है तो योजना बहुत महत्वपूर्ण है।  योजना के बिना कोई भी काम पूरी तरह से सफल नहीं हो सकता और हुवा तो उसे ज्यादा समय लगेगा। योजना पूर्वक कोई काम किया जाये, तो वह काम ज्यादा अच्छी तरह से और कम समय में हो जाता है। इसलिए सफलता में योजना महत्वपूर्ण कार्य करती है।

 

 

योजना क्यों जरुरी है? – WHY IS PLANNING NECESSARY?

लक्ष्य को हासिल करने के लिए योजना बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए जो लक्ष्य बनाते है ,उस लक्ष्य के मार्ग को हम योजना से तैयार करते है। सफलता के हम जो सपने देखते है, उसे योजना के जरिये पूरा किया जा सकता है। अगर उस सपने को पूरा करने के लिए योजना ही नहीं बनाई, तो वह सफलता का सपना पूरा नहीं होगा और वह सपना ही रह जाएगा।

जीवन में कठिन से कठिन  कार्य योजना के जरीए आसान किये जा सकते है। आप कोई भी सफल आदमी के बारे में जानना सुरु करोगे तो आपको मालूम पड़ेगा। वह जीवन में योजना के वजह से ही सफल हुवा है। आप सफलता हासिल करने के लिए कोई भी मार्ग चुने लेकिन उस मार्ग पर उसी तेजी से लगातार चलने के लिए आपको योजना तैयार करनी ही होगी।

 

 

योजना के लिए कुछ जरुरी मुद्दे क्या है? – WHAT ARE SOME IMPORTANT THINGS FOR PLANNING?

सफलता हासिल करने के लिए योजना कितनी महत्वपूर्ण है ,यह समझने के बाद योजना कैसे बनाए? किस तरह से बनाए? इस बारे में समझते है। सब से पहले योजना तैयार करने के लिए आप जो कुछ भी सोचते है, उसे कागज पर लिखना है। ऐसा करना बहुत जरुरी है।

आप अपनी योजना मन में तैयार करके मन में ही रखते है। तो आप की योजना और सफलता मन में ही रह जाती है। वास्तव में उसके ऊपर काम नहीं होता। और आप ने योजना मन में रख कर उसके ऊपर काम सुरु भी कर दिया ,तो कुछ दिनों के बाद उत्साह कम होने के कारण  या फिर कुछ अन्य आवश्यक कारण  के वजह से उस योजना पर काम बंद हो जाता है।  उसके बाद आप धीरे – धीरे  उस योजना को और अपने लक्ष्य को भूल जाते है।

बिच – बिच में आपको आपके लक्ष्य की याद आएगी, तभी “हा मुझे करना है” यह सोच कर उसे आप आगे के टाल देते है, फिर यही सील -सिला चालू रहता है। और आप असफल रह जाते है। इसीलिए जो करना है, वह मन में आया तो उसकी योजना बनाओ, उसे लिखो, उसकी सुरुवात करो। सुरुवात करना महत्वपूर्ण है।

योजना हमारा पुरे दिन में जो खाली समय रहता है ,उसके अनुसार रहनी चाहिए। योजना तैयार करते समय हमेशा याद रहे की सुरुवाती दिनों में योजना हमेशा आसान और सरल होनी चाहिए। जिससे उस योजना को पूर्ण करने की हमारी आदत हो और फिर बाद में धीरे – धीरे अपने लक्ष्य के अनुसार योजना के ऊपर काम करने का समय बढाना है।

हम हमेशा इसका उल्टा करते है। सुरुवाती दिनों में अपने क्षमता से ज्यादा और कठिन योजना बनाते है। यह योजना कठिन होने के कारण पहले दिन ही योजना पूर्ण नहीं होती। इस वजह से मन उदास होता है। जिससे मन में अपने लक्ष्य के प्रति उत्साह की कमी आती है। फिर हमारा मन अपने ही लक्ष्य से दूर भागने की कोशिश करता है। ऐसी योजनाए काम नहीं आती और हमारा लक्ष्य सिर्फ लक्ष्य ही रह जाता है।

 

 

योजना कैसे बनाए ? – HOW TO PLAN?

योजना हमेशा अपने लक्ष्य के अनुसार पर्याप्त समय के साथ होनी चाहिए। समझो ,आपके लक्ष्य को हासिल करने के लिए योजना का कार्यकाल  ५ साल का तय किया है। उसे छोटे – छोटे भागो में बाँटना है। उदा. १ साल में क्या हासिल करना है? उसके बाद १ महीने में क्या हासिल करना है। और उसके अनुसार हमे रोज का दिनक्रम बनाना है। उस के लिए आप योजना की तालिका ( TABLE FOR PLAN ) बनाए।

 

 

योजना की तालिका कैसे बनाए? – HOW TO MAKE A PLAN TABLE?

PART A PART B
GOAL -………..                                             AGE – … MONTH – ……                                              YEAR -…
WHY (REASON) -……..

 

WHEN & WHERE WILL YOU DO – ……..

 

IF MISSED ( WHAT WILL DO?) – ……..

SUN MON TUE WED THU FRI SAT
1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30 31

टिप : योजना की तालिका मोबाइल मे देखने के लिए गूगल क्रोम (google chrome) मे डेस्कटॉप मोड (desktop mode) पर देखना।

 

योजना तालिका का उपयोग कैसे करे? – HOW TO USE THE TABLE FOR PLANNING?

इस तालिका में दो भाग ( part A & part B) है। सबसे पहले भाग A में आपका क्या लक्ष्य है? वह लिखना है। उसके बाद में वह लक्ष्य आपको क्यों पूरा करना है? उस लक्ष्य के पीछे आपका क्या उद्देश्य है ? वह लिखना है। फिर उस एक दिन में आप लक्ष्य पर काम करने में कितना समय निर्धारित किया है वह लिखना है। और निर्धारित किया हुवा समय किसी दिन, किसी कारण के वजह से पूरा  नहीं कर सके तो उसके लिए आप क्या करोगे वह लिखना है।

दूसरा भाग B में एक महीने की तारिख के साथ, यह तालिका है। इस तालिका का उपयोग रात को सोने से पहले करना है। तालिका के अनुसार हर दिन लक्ष्य के लिए तय किया हुआ कार्य पूर्ण करते है , तो उस दिन के तारीख को मिटाना है। इस तरह से रोज अपना कार्य करना है। अगर किसी दिन आपका निर्धारित किया हुवा कार्य पूर्ण नहीं होता है , तो उसके अगले दिन या फिर दो से तीन दिनों के अंदर अतिरिक्त काम करके उस कार्य का निर्धारित समय पूरा करना है। उसके बाद उस तारीख को मिटाना है। (जिस दिन आप अपने लक्ष्य के लिए काम नहीं कर सके।)

यह योजना तालिका आप सिर्फ लक्ष्य को पाने के लिए ही नहीं बल्कि रोज के जरुरी काम के लिए भी कर सकते है।जो रोज आपसे नहीं होता (उदा. व्यायाम , ध्यान , किताबे पढ़ना और यहाँ तक की अपना शौक को पूरा करना जो आज की भागदैाड़ वाली जिंदगी में नहीं होता।)

इसके लिए आपको दिन में जितने भी काम करना है, उतनी ऊपर दी गई अलग – अलग तालिकाए  बनानी है। पर ध्यान रहे आपके क्षमता के हिसाब से ही काम करना है। उसकी आदत होने के बाद धीरे – धीरे काम और काम करने के समय को बढ़ाना है।  योजना के ऊपर बहुत से वीडियो इंटरनेट पर उपलब्ध है। लेकिन यह योजना मेरे लिए बहुत फायदेमंद साबित हुवी है।

 

 

योजना तालिका के फायदे क्या है? – WHAT ARE THE ADVANTAGES OF THE PLANING TABLE?

कभी – कभी आप मन में योजना बनाते है। उसे एक से दो हफ्ते बराबर पूर्ण करते है। फिर किसी कारण के वजह से वह छूट जाता है। तो उसके बाद आपको उस योजना में काम करने का मन नहीं करता।  इसी के लिए इस योजना तालिका का उपयोग करना है। योजना तालिका के कुछ अन्य लाभ –

  • सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है की ,अभी आप के पास सफलता को हासिल करने का मार्ग “योजना तालिका” रूप में है।
  • योजना होने के कारण अभी आपको स्पष्ट रूप से मालूम है ,सफलता हासिल करने के लिए आपको क्या – क्या करना है।
  • योजना का रोज पालन करने से लक्ष्य के प्रति काम करने की अपने मन और दिमाग को आदत हो जाती है।
  • एक बार आपको लक्ष्य के ऊपर काम करने की आदत हो जाती है, तो फिर आपको काम करना नहीं पड़ेगा वो आपसे अपने – आप होने लगेगा।
  • लक्ष्य के ऊपर काम करने की आदत होने बाद अपने -आप काम करने का समय बढ़ेगा, जिससे आपके मन में एक अलग समाधान होगा।और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा की आप लक्ष्य को हासिल करोगे ही करोगे।

 

आशा करता हु , यह ब्लॉक आपको आपके लक्ष्य तक पहुँचने में फायदेमंद साबित हो। अब बात करते है अगले ब्लॉक की ,सफलता के लिए सबसे बड़ी बाधा है, “बहाने बनाना”।  तो बहाने बनाना कैसे छोड़ दे? इसके ऊपर अगले ब्लॉक मे सविस्तर मे जानेंगे।

 

लाखो लोगो के जीवन बदलने वाली किताबे पाने के लिए बुक नाम पर टैप कीजिए –

१) Brain Rules -English 

२) रिच डैड पुअर डैड – हिंदी 

     Rich Dad Poor Dad – English 

३) जीवन के अद्भुत रहस्य – हिंदी ( गौर गोपाल दास )

    Life’s Amazing Secrets By Guar Gopal Das – English 

 

BEST POST

 

Spread the love